बॉलीवुड

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की पठान 2 की स्क्रिप्ट हुई लॉक, डायरेक्टर की तलाश में आदित्य चोपड़ा

Pathaan 2 Script Locked: शाहरुख खान की हिट फिल्म पठान का के पार्ट 2 पर काम शुरू हो गया है। आदित्य चोपड़ा ने इसके लिए स्क्रिप्ट रेडी कर ली है और अब इसे जल्द ही आगे बढ़ाया जा सकता है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है जिसके लिए स्टार्स उत्साहित हैं।

Image

Pathaan 2 Script Locked

Pathaan 2 Script Locked: शाहरुख खान ( Shahrukh khan) की बड़ी हिट फिल्मों में से एक पठान का पार्ट 2 जल्द आ रहा है। पिछले दो सालों से यही चर्चा थी कि पठान 2 कब शुरू होने वाली है। अब फिल्म पर बड़ा अपडेट हाथ लगा है। सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट फिल्म का पार्ट 2 बनने जा रहा है। फिल्म के लिए स्क्रिप्ट रेडी हो गई है और अब इसके लिए नए डायरेक्टर की तलाश हो रही है। आइए बताते हैं पठान 2 से जुड़ी हर अपडेट।

शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) पठान के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वाईआरएफ( YRF) ने पठान 2( Pathaan 2) की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। आदित्य चोपड़ा ने लेखक श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला के साथ मिलकर पठान 2 के लिए स्क्रिप्ट रेडी कर ली है। दीपिका पादुकोण कथित तौर पर फिल्म में शाहरुख के साथ मुख्य भूमिका में रहेंगी, जो सीक्वल को आगे ले जाएगी। यह सीक्वल वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाएंगा जिसमें और भी रोमांच जुडने वाला है।

आदित्य चोपड़ा( Aditya Chopra) ने स्क्रिप्ट के लिए काफी समय लिया है और पूरे सोच-विचार के साथ इसे आगे बढ़ाया है। आदित्य ने इस बारे में शाहरुख खान से भी बात की है, जिन्हें यह कहानी पसंद आई और वह शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं। बताया जा रहा है कि अब आदित्य एक नए डायरेक्टर की तलाश में है जो पठान 2 के लेवल को आगे ले जा सके , फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट नहीं कर रहे । आदित्य की पहली पसंद अयान मुखर्जी हो सकते हैं। जो इन दिनों वॉर 2 डायरेक्ट कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article