बॉलीवुड

Vashu Bhagnani की 'Ashwatthama' के लिए Shahid Kapoor हुए फाइनल !! खुशी से झूम उठे हैं फैन्स

Shahid Kapoor Next is Mythological Film 'Ashwatthama': बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने वाशु भगनानी के साथ अपनी आने वाली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। इस फिल्म का टाइटल 'अश्वत्थामा' रखा गया है, जो हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित होगी।

Image

Shahid Kapoor and Vashu Bhagnani

Shahid Kapoor Next is Mythological Film 'Ashwatthama': बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने हर गुजरते दिन के साथ फैन्स के बीच अपनी एक्टिंग से खास जगह बनाई है। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'ब्लडी डैडी' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी, जिसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। एक्शन से रोमांटिक फिल्मों में काम करने के बाद अब शाहिद कपूर पौराणिक फिल्म में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरों की मानें तो शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म के लिए वाशु भगनानी के साथ हाथ मिलाया है। शाहिद कपूर पहली बार किसी पौराणिक ड्रामा में नजर आएंगे।

PeepingMoon.com की एक रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित है और इसमें गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा की कहानी को दिखाया जाएगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक वाशु भगनानी और जैकी भगनानी एक बड़े प्रोजेक्ट को दर्शकों के बीच पेश करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के जरिए लोगों को एक जबरदस्त एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। इस समय मेकर्स फिल्म के लिए जबरदस्त कास्ट की प्लानिंग में हैं और इसमें बड़े स्टार के VFX का इस्तेमाल होगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की जल्द ही अनीस बज्मी की अगली फिल्म में देखा जाएगा, जिसमें रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। इसके अलावा शाहिद कपूर के पास कृति सेनॉन के साथ एक रोमांटिक मूवी भी है, जो अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन के बैनर तले बनाया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article