बॉलीवुड

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की "ओ रोमियो" में हुई इन धमाकेदार स्टार्स की एंट्री, फिल्म में जुड़ेगा तगड़ा मसाला

O Romeo Starcast Extended: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही इस फिल्म का बेताबी से इंतजार है। एक तो शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। दूसरा इस विशाल भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ओ रोमियो को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है ।

Image

O Romeo Starcast Extended

O Romeo Starcast Extended: फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) ने फिल्म 'ओ रोमियो' के लिए हाथ मिलाया था। इस प्रोजेक्ट की अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर की महीनों बाद अपडेट सामने आई है। जिसमें नई स्टारकास्ट के जुडने का खुलासा हुआ है। दरअसल ओ रोमियो में जहां एक तरफ शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर थे। वहीं अब इसमें तीन नए कलाकारों की एंट्री हो गई है। इस टोली का नाम सुनकर फैंस का दिल खुश हो गया है और अब हर कोई फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कौन है वो नए कलाकार जो लगाएंगे ओ रोमियो में मनोरंजन का तड़का

इन स्टार्स की हुई फिल्म में एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘ओ रोमियो’ में विक्रांत मैसी( Vikrant Massey) , तमन्ना भाटिया( Tamannaah Bhatia) और दिशा पटानी( Disha Patani) जैसे कई जाने-माने कलाकार सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इससे यह फिल्म एक मजबूत कलाकारों वाली एन्सेंबल कास्ट बन गई है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही यह फिल्म 13 फरवरी 2026, यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

बता दें कि ‘ओ रोमियो’ की शूटिंग 6 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। उस समय एक सूत्र ने बताया था कि मुस्तफा स्टेशनवाला इस फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। साजिद नाडियाडवाला ने हमेशा की तरह इस बात का खास ध्यान रखा है कि फिल्म के सेट आलीशान हों, लेकिन कहानी से जुड़े और असली भी लगें। उन्होंने और निर्देशक विशाल भारद्वाज ने फिल्म की शूटिंग शेड्यूलिंग पर भी बहुत बारीकी से काम किया है। जिसे देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म वाकई धमाल होने वाली है।

अब जब रिलीज में दो महीने से भी कम समय बचा है, तो फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं। दर्शकों को विशाल भारद्वाज की अलग सोच और शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग का मेल देखने को मिलेगा, जिसे मजबूत सपोर्टिंग कास्ट और भी प्रभावशाली बना रही है। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को बड़े स्तर पर, लेकिन कहानी से जुड़े हुए कैनवस पर पेश कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article