Shahid Kapoor Haider 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टर हैदर वाले पुराने लुक में नजर आए। एक्टर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। इस फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि हैदर का सीक्वल बन रहा है। फैंस को शाहिद का ये नया लुक काफी पसंद आया है। आइए बिना देर किए जानते हैं कि हैदर 2 सिनेमाघरों में दस्तक देंगी या नहीं।
शाहिद की फोटो हुई वायरल
सूत्रों ने खुलासा कर दिया है कि शाहिद की फिल्म हैदर 2 का सीक्वल नहीं बेनगा। फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज एक महीने के लिए निजी कारणों से देश से बाहर गए है। इसका साफ मतलब है कि फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है। हैदर एक कल्ट मूवी है। इसका कोई सीक्वल नहीं बन रहा है। विशाल भारद्वाज अगर ऐसा कोई प्रोजेक्ट बनाएंगे तो उसमें अभी बहुत समय है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर का नया लुक उनकी अपकमिंग थ्रिलर सीरीज का है। फिल्म मेकर Rosshan Andrrews की फिल्म कोई शक के लिए ये लुक लिया है। अक्टूबर महीने में शाहिद इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे।
