बॉलीवुड

Shah Rukh Khan Birthday: शाम 4 बजे फैंस से इवेंट में मिलेंगे शाहरुख खान, मन्नत पर भी शुरू हुईं तैयारियां

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 12:55 PM IST

Shah Rukh Khan Birthday Fans Meet: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर किंग खान के फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब हैं। अब शाहरुख खान के फैंस के लिए खास खबर सामने आई है, जो...

Image

Image Source: IMDb

Shah Rukh Khan Birthday Fans Meet: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक किंग खान को बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर रात से ही काफी भीड़ लगी हुई है। किंग खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। इन सब के बीच एक शाहरुख खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान ने आज फैंस के लिए एक खास इवेंट रखा है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

फैंस से मिलेंगे शाहरुख खान

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी बर्थडे की वजह से खबरों में आ गए हैं। शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर उनके घर मन्नत के बाहर कई फैंस पहुंचे हैं। लेकिन बर्थडे पर अभी तक वो शाहरुख खान की पहली झलक नहीं देख पाए हैं। अब इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जो फैंस के दिलों को खुश कर देगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 4 बजे बांद्रा के बालगंधर्व रंगमंदिर में शाहरुख खान का स्पेशल फैन इवेंट होने वाला है। ये सिर्फ उनके लिए है जिनके पास चुनिंदा फैन क्लब्स से मिले स्पेशल पास हैं। कोई जनरल एंट्री नहीं। कोई मीडिया नहीं। सिर्फ असली SRK लवर्स ही वेन्यू भरा रहेगा। इसके लिए पास सुबह रेड चिलीज ऑफिस से दिए जा रहे हैं ताकि वेन्यू पर कोई हंगामा न हो। इसके अलावा मन्नत के बाहर भी तैयारियां जोरों पर हैं। वर्कर्स गेट के पास वाली बालकनी साफ कर रहे थे, जहां SRK हर साल फैंस ग्रीट करते हैं। आपको बता दें कि घर में रेनोवेशन अभी चल रहा है, लेकिन परंपरा नहीं रुकेगी।

फैन मीट के बाद मन्नत के बाहर खड़े फैंस से करेंगे ग्रीट

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शाहरुख खान पहले फैन मीट में शामिल होंगे उसके बाद अपने घर मन्नत के बाहर खड़े फैंस से ग्रीट करेंगे। इस खबर को जानने के बाद किंग खान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की फैन मीट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article