Saif Ali Khan on Main Hoon Na: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म कर्तव्य आज यानी 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इन सब के बीच सैफ अली खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने खुलासा किया कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मैं हूं ना (Main Hoon Na) का एक रोल शाहरुख खान ने उन्हें ऑफर किया था। लेकिन इस वजह से एक्टर की एंट्री नहीं हो पाई। (ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पापा बहुत खुश होते' Saif Ali Khan ने करियर ग्राफ पर दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कही ये बात)
डायरेक्टर ने किया दिया था मना
एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली ने फिल्म मैं हूं ना से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। सैफ अली खान ने Bollywood Hungama को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब शाहरुख खान की तरफ से कोई प्रोजेक्ट आता है, तो वह अपने आप खास और रोमांचक लगने लगता है। सैफ ने शुरुआती 2000 के दौर का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'हां, बिल्कुल। एक बार शाहरुख ने मुझे फिल्म 'मैं हूं ना' के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें बहुत अच्छा रोल है। फिर बाद में फराह खान (Farah Khan) का फोन आया और उन्होंने कहा नहीं, नहीं, नहीं।' (ये भी पढ़ें: तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खान !! जानिए इंटरनेट पर क्यों उड़ रहीं अफवाहें)
मिल सकता था ये रोल
सैफ अली खान के इस बयान के बाद कयास लगाया जा रहा है कि जायद खान द्वारा निभाया गया रोल एक्टर को मिल सकता था। आपको बता दें कि जायद खान फिल्म में लक्ष्मण के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन फराह खान ने किया था।

सैफ अली खान को मैं हूं ना में ऑफर हुआ था रोल (Image Source: IMDb)
सैफ ने की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तारीफ
आगे बात करते हुए सैफ अली खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ये बहुत शानदार प्रोडक्शन हाउस है। रेड चिलीज हमेशा नए और दिलचस्प आइडियाज पर काम करता है। उनके साथ काम करने का ऑफर मिलना काफी कूल लगा।' आपको बता दें कि फिल्म कर्तव्य शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
