Shah Rukh Khan Role In Suhana Khan Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा था। लेकिन अब किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का नाम उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) के साथ जुड़ रहा है। सुहाना खान की इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अब फिल्म से शाहरुख खान के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान अपनी लाडली की फिल्म में किस रोल में नजर आने वाले हैं।
'किंग' होगा शाहरुख खान का ये रोल
शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर एक के बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म में शाहरुख खान के रोल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान की फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान डॉन के रोल में नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान का इस फिल्म में ग्रे कैरेक्टर होगा, जो लोगों को काफी हैरान करने वाला है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू हो सकती है। लेकिन आपको बताते चले कि अभी तक सुहाना खान की फिल्म 'किंग' के मेकर्स ने किसी भी खबर पर मुहर नहीं लगाई है।
पहले भी डॉन बन चुके हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान के एक बार फिर 'डॉन' के रोल में वापसी करने से फैंस काफी खुश दिखाई दिए। शाहरुख खान अपनी लाडली सुहाना खान की फिल्म 'किंग' से पहले भी कई फिल्मों में डॉन का रोल निभा चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया गया था। शाहरुख खान का नाम फिल्म 'डॉन 3' के लिए भी चल रहा था, लेकिन किंग खान ने इस से अपने हाथ पीछे खींच लिए।
