SRK, Suhana & Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों पर है क्यूंकी दुनिया के कोने-कोने में इसको लेकर चर्चा हो रही हैं। शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान इस फिल्म से बॉलीवुड और बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू करेंगी। ऑनस्क्रीन बाप और बेटी की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। अभी हाल ही में फिल्म 'किंग' के सेट से शाहरुख खान, सुहाना और अभिषेक बच्चन का लुक लीक हो गया जिसे देख सभी फैंस हैरान दिखाई दिए।
फिल्म 'किंग' (King) के सेट से लीक हुई तस्वीर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नजर आए व्हाइट कलर की शर्ट, गले में टैटू और टोपी पहनी हुई है। शाहरुख की दाढ़ी सफेद नजर आई जो उनके लुक को काफी इंटेन्स बना रही है। किंग खान के इस लुक को देख फैंस को फिल्म 'जवान' की याद आ गई। सुहाना खान (Suhana Khan) ने ब्राउन कलर का टैंक टॉप पहना हुआ है जो एक कैजुअल अवतार है। अभी हाल ही में इस फिल्म का हिस्सा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) मिले जिनका भी लुक सेट से लीक हुआ। दूसरी तस्वीर में अभिषेक ने ब्लू कलर का ब्लेजर पहना और आंखों पर काले चश्मे लगाए हुए हैं।
इंटरनेट पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। कल ही दीपिका पादुकोण ने घोषणा कि वो एक बार फिर शाहरुख के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी जिसके शूटिंग भी एक्ट्रेस ने शुरू कर दी। ये शाहरुख और दीपिका कि एक साथ छठी फिल्म होगी। बात करें फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट कि तो ये साल 2026 में रिलीज होगी। जानकारी के लिए बता दें शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए नेशल अवॉर्ड से जल्द ही नवाजा जाएगा।
