Shah Rukh Khan Crying: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनके लाखों-करोड़ों फैंस उनकी हर खबर और फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक होते हैं। हालांकि इन दिनों एक्टर आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करते हुए अक्सर नजर आते हैं। हाल ही में एक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें उनके आंखों में आँसू नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस भी मायूस हो गए हैं। आखिर यह पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
कल ईडन गार्डन में क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच मुकाबला हुआ। ऐसे में दोनों टीम ने एक दूजे को कड़ी टक्कर दी लेकिन कोलकाता के हाथ हार लगी। ऐसे में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी पहुंचे थे, जिसे देख सभी खुश हुए। लेकिन मैच हार जाने के बाद शाहरुख को स्टेडियम में रोते हुए देखा गया, उनकी आंखों मे आँसू भी दिखे। येह देख फैंस का दिल भी टूट गया और वो भी काफी ईमोशनल हुए।
बात दें की जोस बट्लर की वजह से राजस्थान रॉयल को जीत मिली, ऐसे में यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक भरा रहा था। एक्टर की वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी लगातार तीन फिल्में हिट दी थी। अब फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म की घोषणा का इंतेजार कर रहे हैं।
