बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की 'Dunki' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई उजागर, जानिए कब देगा दस्तक

Shah Rukh Khan's Dunki Trailer Date Out: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म डंकी' (Dunki) के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर मेकर्स पेश करेंगे।

Image

Shah Rukh Khan

Dunki Trailer Release Date Out: साल 2023 बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए एक सफल करियर रहा है। लगभग 4 सालों के बाद शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से कमबैक किया था। इस फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी धांसू कमाई की थी। 'पठान' के बाद अभिनेता की दूसरी फिल्म 'जवान' को भी लोगों ने खूब पसंद किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही। अब शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' (Dunki) की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का ट्रेलर दुनियाभर में 2 नवंबर के दिन रिलीज होगा। मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए शाहरुख खान के जन्मदिन का दिन चुना है। इतना ही नहीं शाहरुख खान अपने फैन्स के लिए बर्थडे का एक इवेंट भी होस्ट करेंगे। साल 2023 में रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की 'डंकी' तीसरी फिल्म होगी।

'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म शाहरुख खान के साथ पहली बार तापसी पन्नू नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 22 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ प्रभास (Prabhas) की 'सलार' (Salaar) की भी टक्कर होगी। दोनों की इस भिड़ंत को देखने के लिए ऑडियंस भी बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article