बॉलीवुड

गणतंत्र दिवस पर Shah Rukh Khan ने तिरंगे को सलाम करते शेयर की तस्वीर, रिपब्लिक डे की दी बधाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 26, 2025, 07:00 PM IST

Shah Rukh Khan Republic Day 2025: शाहरुख खान ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लोगों को बधाई दी। शाहरुख खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गणतंत्र दिवस के बधाई के साथ-साथ शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

Image

Shah Rukh Khan 26 Jan

Shah Rukh Khan Republic Day 2025: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान साल 2023 के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन एक्टर पैप्स के कैमरे में जरूर कैद हो जाते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों को अपडेट करते रहते हैं। शाहरुख खान अक्सर किसी त्यौहार या किसी खास दिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर करते हैं। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर भी शाहरुख खान ने अपनी तस्वीर के साथ प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। शाहरुख खान की ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए देखते हैं गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान ने क्या पोस्ट शेयर की है।

शाहरुख खान ने तिरंगे को किया सैल्यूट

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर एक अपनी तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर की हैं। वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख खान तिरंगे को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ शाहरुख खान ने जो कैप्शन शेयर किया वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। किंग खान ने लिखा 'इस गणतंत्र दिवस के मौके पर हम ऐसे इंडिया के निर्माण में योगदान देने का वादा करें जिसे हम आने वाली पीढ़ियों को सौंप सकें। संविधान के मूल्यों को बनाए रखे और अपना सिर गर्व से ऊंचा रखें। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और जय हिंद...'

इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान

एक्टर शाहरुख खान फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से पहले शाहरुख खान साल 2023 में बड़े पर्दे पर नजर आए थे। साल 2023 में आई शाहरुख खान की फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' बड़े पर्दे पर हिट रही थीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article