बॉलीवुड

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान, किंग खान का ट्वीट देख पसीज जाएगा आपका दिल

Shah Rukh Khan Tweet: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आज सबको हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनकी मौत से बॉलीवुड स्टार्स समेत फैंस को जोर का झटका लगा है। इस बीच शाहरुख खान ने धर्मेंद्र को याद करते हुए एक ट्वीट किया है। उनका ये ट्वीट एक्स पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- shah rukh khan twitter

Shah Rukh Khan Tweet: बॉलीवुड पर सालों तक राज करने वाले एक्टर धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। उनकी मौत से पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड और देश ने आज एक महान एक्टर खो दिया है। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट करके दुख जताया है। आज उनको अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम शामिल है। इस बीच शाहरुख खान का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते है इसपर...

शाहरुख खान ने दी धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'रेस्ट इन पीस धरम जी...आप मेरे लिए पिता जैसे ही थे।आपने जो प्यार और आशीर्वाद मुझ पर लुटाया, उसके लिए दिल से शुक्रिया। ये दुख सिर्फ देओल परिवार का नहीं, सारी सिनेमा दुनिया और हर फिल्म प्रेमी का है। इसे भर पाना नामुमकिन है। लेकिन आप अमर हैं...आपकी फिल्मों में, आपके खूबसूरत परिवार में, आपकी आत्मा हमेशा जिंदा रहेगी। हमेशा प्यार करता रहूंगा...ऊं शांति।' शाहरुख खान का ये ट्वीट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस ट्वीट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कही ये बात

अनिल शर्मा ने जूम टीवी से बातचीत करते हुए धर्मेंद्र के बारे में कहा, 'पूरी इंडस्ट्री के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। धरम जी अपने आप में एक पूरी फिल्म इंडस्ट्री थे। धर्मेंद्र को कैसे कोई भूल सकता है भला? वो गए ही नहीं, जा ही नहीं सकते। जब भी हम फिल्मों की बात करेंगे, उनकी बात करेंगे, वो हमारे बीच ही रहेंगे। उन्होंने आगे बातचीत में बताया कि आज रात वो धर्मेंद्र की फिल्म 'फूल और पत्थर' फिर से देखने वाले हैं। वहीं अमीषा पटेल ने भी जूम से खास बातचीत में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने धर्मेंद्र को एक महान एक्टर बताया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article