बॉलीवुड

किंग के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का धांसू लुक, इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Shah Rukh Khan Pics leaked: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच किंग के सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं और ये फोटोज इंटरनेट पर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में किंग खान का लुक देखने लायक है।

Image

Pic Credit- Shah Rukh Khan fanpage (twitter)

Shah Rukh Khan Pic: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस बात से शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि शाहरुख खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं। आखिरी बार उनकी फिल्म डंकी रिलीज हुई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब शाहरुख खान फिल्म किंग से वापसी करने वाले हैं। उनकी फिल्म किंग का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच किंग के सेट से शाहरुख खान की एक तस्वीर लीक हो गई है। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

शाहरुख खान का लुक हुआ लीक

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को देखने के लिए लोग बेताब हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन लोग इस मूवी के बारे में चर्चा करते रहते हैं। इस बीच शाहरुख खान की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। किंग के सेट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें किंग खान काला सूट और सनग्लासेस में बेहद किलर लग रहे हैं। एक सीन के लिए उनके हाथ में बंदूक भी दिख रही है। गौरतलब किंग के मेकर्स शाहरुख के लुक को गुप्त रखना चाहते हैं। पहले जब सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई थीं, तो उनकी टीम ने फैंस से आग्रह किया था कि वे आधिकारिक अनाउंसमेंट का इंतजार करें और वायरल तस्वीरें शेयर न करें। उनकी टीम ने कहा, "SRKians ध्यान दें हम जानते हैं कि आप शाहरुख के अगले लुक को देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन सरप्राइज खराब न करें। कृपया तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें। SRK या रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से बड़े खुलासे का इंतजार करें। आइए, इस जादू को बरकरार रखें और एक बड़े SRK परिवार की तरह इसे साथ में एंजॉय करें।'

साल 2023 में रिलीज हुई थी ये फिल्में

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान, जवान और डंकी रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। शाहरुख खान की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब सभी लोग फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article