बॉलीवुड

शाहरुख खान की सासु मां का डांस वायरल, शम्मी कपूर की तरह थिरकती आई नजर

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का डांस तो आपने स्क्रीन पर कई दफा देखा होगा और कई सारे स्टेप्स भी कॉपी करने की कोशिश की होगी लेकिन क्या आपने कभी उनकी सासुमां यानि कि गौरी की मां का डांस देखा है? नहीं तो कोई बात नहीं क्योंकि हमारे हाथ शाहरुख की सासु मां का डांस वीडियो लग गया है, जिसमें वो शम्मी कपूर की तरह डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Image

Image Source: aliachhiba/Insta

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान टैलेंट के पावर हाउस हैं। सालों से वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और अब उनके बच्चे भी लोगों को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। बच्चों के साथ-साथ शाहरुख खान की सासुमां ने भी लोगों को फैन बनाने की ठान ली है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि शाहरुख खान की सासु मां का एक डांसिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिल खोलकर थिरकती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियों को देखने के बाद कहा जा सकता है कि किंग खान की सासु मां उन्हें जमकर डांस के मामले में जमकर टक्कर दे रही हैं।

शम्मी कपूर की तरह थिरकती दिखाई दीं शाहरुख खान की सासु मां

शाहरुख खान की सासु मां जिस उम्र की हैं, उन्होंने शम्मी कपूर और देव आनंद को स्क्रीन पर थिरकते हुए देखा है। यही कारण है कि उनका डांस देखने के बाद लो बोल रहे हैं कि वो शम्मी कपूर की तरह थिरक रही हैं। आजकल डांस का स्वरूप पूरा बदल गया है लेकिन शाहरुख खान की मां का डांस देखने के बाद कहा जा सकता है कि क्यों शम्मी कपूर और देव आनंद के स्टाइल को क्लासिक माना जाता है। इंटरनेट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि किंग खान की सासुमां जैसे डांस कर रही हैं, पूरा इंडिया वैसे ही खुशियां एन्जॉय करता है।

आर्यन खान की सक्सेस से जोड़ा जा रहा है वीडियो

हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू शो का ट्रेलर आउट हुआ है। इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। कई लोगों का मानना है कि किंग खान की सासुमां नवासे की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। इससे पहले कभी भी किंग खान की सासु मां का इतना प्यारा वीडियो कभी भी सामने नहीं आया है। वैसे आपको ये डांसिंग वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article