SRH vs KKR Match 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। यह वह दो टीम है जो पहले क्वालीफायर में पहुंचीं है। आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यह टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली है। और ऐसे में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने उसके सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अहमदाबाद पहुँच गए हैं। कल वोट डाल अपनी नागरिक जिम्मेदारी पूरी करने के बाद शाहरुख खान आज अपनी टीम के लिए स्टेडियम पहुँच गए हैं। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सोमवार को, मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपना वोट डालने के बाद 'जवान' स्टार केकेआर के महत्वपूर्ण मैच में भाग लेने के लिए अपने बेटे अबराम के साथ अहमदाबाद गए हैं। हम सभी जानते हैं कि किंग खान मैच के कितने दीवाने हैं और आईपीएल में उनकी पसंदीदा टीम कोलकत्ता नाइट राइडर्स है, जिसके वह मालिक भी हैं। अब शाहरुख खान के फैन पेजों पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें किंग खान और अबराम को अहमदाबाद हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा जा सकता है।
केकेआर ने नौ जीत, तीन हार और दो बिना नतीजे के कुल 20 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सीजन का समापन किया। अपने आखिरी गेम में उन्होंने 11 मई को मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। अब आज देखना है कि क्या यह टीम सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली फाइनलिस्ट बन पाती है।
