Gauri Khan Reaches KD Hospital: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22 मई के दिन शाहरुख खान को डिहाइड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति की बिगड़ती तबियत देख पत्नी गौरी खान तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई थीं। शाहरुख खान के अस्पताल में भर्ती होने के खबर ने फैन्स को भी हैरान कर दिया था। सभी फैन्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे।
शाहरुख खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसी ही इंटरनेट पर वायरल हुईं, उसके कुछ देर बाद पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में देखा गया। कार से निकलते वक्त गौरी खान थोड़ी परेशान नजर आ रही थीं। बता दें शाहरुख खान अब बिलकुल ठीक हैं। उन्हें अस्तपाल से छुट्टी भी दे दी गई है। गौरी खानके अलावा शाहरुख खान से मिलने उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में अभिनेता ने बैक टू बैक 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। आने वाले दिनों शाहरुख खान को सुजॉय घोष की 'किंग' में देखा जाएगा। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी।
