बॉलीवुड

गौरी खान नहीं...41 साल की इस हसीना के इशारों पर नाचते हैं Shah Rukh Khan, साये की तरह रहती है साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2025, 02:30 PM IST

Shah Rukh Khan on Pooja Dadlani: आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) के प्रिव्यू इवेंट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जमकर मस्ती करते नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) को लेकर मजेदार बात बोली।

Image

Image Source: Pooja Dadlani Instagram

Shah Rukh Khan on Pooja Dadlani: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) के प्रिव्यू इवेंट को होस्ट करते नजर आए। इस इवेंट से शाहरुख खान के एक के बाद एक वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) को लेकर बात करते नजर आए। तो चलिए जानते हैं किंग खान ने इस दौरन क्या कहा है।

पूजा ददलानी को लेकर शाहरुख खान ने कही ये बात

शाहरुख खान अपने एक वीडियो की वजह से खबरों में हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान में आन्या सिंह (Anya Singh) से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने आन्या सिंह से पूछा कि 'देश के टॉप स्टार आसमां सिंह की मैनेजर हो, तुम उसे क्या-क्या सलाह देती हो?' इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'किसी की भी मत सुनो। किसी की बात मत मानो और किसी के इशारे पर मत नाचो, बस अपने मैनेजर के अलावा। जो मैं कहूं वही करो। बाकी कुछ मत करना।' शाहरुख मुस्कुराए और मजाक में बोले, 'थोड़ा एकतरफा हो गया, मेरी पूजा जैसा।' आपको बता दें कि आन्या सिंह वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में स्टार की मैनेजर के रोल में हैं।

कब रिलीज होगी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'

वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रिव्यू के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था। आर्यन खान की ये पहली वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को दस्तक देने वाली है। शाहरुख खान और आन्या सिंह के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article