बॉलीवुड

Anant-Radhika Pre Wedding: Shah Rukh Khan और गौरी खान के रोमांटिक डांस का नया VIDEO देख झूम उठे फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 4, 2024, 03:26 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड जगत के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan and Gauri Khan Dance

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड जगत के कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। शाहरुख और गौरी को बॉलीवुड के कुछ सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक माना जाता है। दोनों का एक डांस वीडियो बीते काफी समय से वायरल हो रहा है, जिसका पार्ट 2 भी अब रिलीज हो गया है। दोनों के रोमांटिक डांस का ये पूरा वीडियो देख फैंस एक बार फिर इस जोड़ी पर दिल हार बैथे हैं।

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में पूरी लाइमलाइट अचानक से शाहरुख खान और गौरी खान ने लूट ली है। दोनों की शादी के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

शाहरुख -गौरी ने थामा एक दूजे का हाथ

अनंत अंबनी के प्री वेडिंग फंक्शन बीते काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि अब 3 दिनों तक चले ये फंक्शन खत्म हो गए हैं। इस बीच अब सभी स्टार्स जामनगर से मुंबई के लिए वापस रवाना हो गए हैं। शाहरुख खान और गौरी खान का ये रोमांटिक वीडियो देख फैंस भी खुश हो गए हैं। शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी फैंस को काफी पसंद आती है। बॉलीवुड के रोमांटिक गानों पर शाहरुख और गौरी को देख फैंस का भी दिल खुश हो गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article