Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Back To Mumbai With Raha: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन जामनगर में हुआ था, जिसका कल आखिरी दिन था। राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग सेरेमनी में कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपनी बेटी संग पहुंचे थे। वहीं आज सुबह दोनों राहा के साथ मुंबई रवाना भी हुए। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि यहां भी राहा ने रणबीर-आलिया की लाइमलाइट चुरा ली।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ में मुंबई की ओर रवाना हुए। इस दौरान रणबीर ने गोद में अपनी लाडली बेटी राहा को लिया हुआ था, जिसकी क्यूटनेस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई।
रणबीर कपूर जहां ब्लू आुटफिट में दिखाई दिये तो वहीं आलिया भट्ट ने पिंक और ब्लैक को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें दोनों का ही लुक देखने लायक रहा।
राहा की क्यूटनेस के आगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी फीके पड़ते दिखाई दिये। रणबीर-आलिया की नन्ही बेटी की इस झलक ने मानो लोगों का दिन बना दिया।
रणबीर आलिया की बेटी राहा को देखकर कहा जा सकता है कि वह एक्सप्रेशंस देने में माहिर हैं। जब भी उन्हें कैमरे में कैद किया गया है, उनके चेहरे पर एक्सप्रेशंस भरपूर मात्रा में दिखाई दिये हैं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी से भी राहा की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की तस्वीरें देखकर फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि वह जब भी अपने मम्मी-पापा संग दिखती हैं, लोग उसकी एक झलक के लिए बेताब हो जाते हैं।
राहा को देखकर लोगों का कहना है कि वह ऋषि कपूर की परछाईं ही है। इन फोटोज को देखकर भी लोगों ने दावा किया कि वह ऋषि कपूर की तरह एक्सप्रेशन दे रही है।
रणबीर कपूर के फैंस का कहना है कि वह जब भी अपनी बेटी राहा के साथ होते हैं, उनकी खुशी अलग ही लेवल पर होती है। इन तस्वीरों में भी ये बात साफ देखने को मिलती है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों फिल्म 'लव एंड वॉर' में साथ नजर आएंगे। इस मूवी में विक्की कौशल भी उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।