बॉलीवुड

Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, अमिताभ-शाहरुख के पोस्ट ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 29, 2025, 10:22 AM IST

Stars Reaction on India Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल में हुईं टीम इंडिया की जीत पर आम लोगों के बाद अब स्टार्स के रिएक्शन भी सामने आ गए हैं। इस जीत पर बॉलीवुड-टॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं। इन स्टार्स के सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं।

Image

Image Source: IMDb

Stars Reaction on India Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स के भी रिएक्शन सामने आए। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक ने अपने अंदाज में इस जीत का जश्न मनाया। किसी ने तस्वीर शेयर की, तो कोई मैच के खास पल की वीडियो शेयर करता नजर आया। तो चलिए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड स्टार्स ने टीम इंडिया को एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने पर बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने किया मजेदार पोस्ट

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 'जीत गये, अच्छा खेले 'अभिषेक बच्चन'। ऊपर जबान लड़खड़ाए और इधर, बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग, लड़खड़ा दिया दुश्मनों को। अमिताभ बच्चन ने पूर्व पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) पर तंज कसा है। शोएब अख्तर ने कहा था, 'अगर पाकिस्तान किसी काल्पनिक स्थिति में अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देता है, तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा? उनके मिडिल ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।' इसमें वो अमिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन बोल गए थे।

शाहरुख खान ने भी दी बधाई

टीम इंडिया की जीत पर अमिताभ बच्चन के साथ-साथ शाहरुख खान ने भी बधाई दी। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से टीम इंडिया की विनिंग फोटो शेयर कर एक प्यारे से कैप्शन के साथ टीम को बधाई दी।

रणवीर सिंह शेयर की चैट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी इंडिया की जीत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो मैच जीतने से पहले किसी को चैट पर बातते हुए नजर आए कि आज तिलक वर्मा (Tilak Varma) का दिन है।

Ranveer Singh

Image Source Ranveer Singh Instagram

इन स्टार्स ने भी दी बधाई

इन सितारों के अलावा बॉलीवुड और साउथ के कई स्टार्स ने टीम इंडिया को इस मौके पर बधाई दी। इस लिस्ट विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), अनिल कपूर (Anil Kapoor), अनुपम खेर (Anupam Kher), प्रीति जिंटा (Preity Zinta), मोहनलाल (Mohanlal) समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया की जीत पर आपका क्या रिएक्शन है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article