बॉलीवुड

'शादी बर्बादी है' गोविंदा संग विवादों के बीच सुनीता आहूजा का बयान, लोगों ने पूछा- 'फिर आपने क्यों की'

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 5, 2026, 09:54 AM IST

Sunita Ahuja on Marriage: एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का अभी हाल ही में एक नया बयान सामने आया है। इस बाद सुनीता आहूजा शादी को लेकर बोलती हुई नजर आ रही है। सुनीता आहूजा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दिया है।

Image

Image Source: Sunita Ahuja Instagram

Sunita Ahuja on Marriage: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। सुनीता आहूजा से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। अभी हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा को लेकर कई ऐसे बयान दिए थे जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। इन सब के बीच अब सुनीता आहूजा का शादी को लेकर एक बयान सामने आया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि सुनीता आहूजा ने शादी को लेकर क्या बयान दिया है।

सुनीता आहूजा ने शादी को लेकर कही ये बात

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में गई हैं। सुनीता आहूजा ने अभी हाल ही में शादी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। सुनीता आहूजा ने MasterChef India शो में कहा कि 'शादी बर्बादी है, शादी नहीं करनेका इसको बिजनेस करने दो, लड़की पैर पे खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा।' इस मजेदार बातचीत में शेफ विकास खन्ना ने कहा कि करियर कितना भी इम्पोर्टेन्ट हो, लेकिन शादी जीवन के सबसे खूबसूरत और जरूरी पड़ावों में से एक है। सुनीता आहूजा ने तुरंत पूछा, 'आपने क्यों नहीं की?' विकास खन्ना ने जवाब दिया कि 'मेरे लिए पहचान शादी से ज्यादा जरूरी है।' इसके आगे सुनीता आहूजा कहा कि 'पहचान तो आपकी है ही, अब मैं आपके लिए लड़की ढूंढूंगी, बताइए, कैसी लड़की चाहिए? मेरी जैसी चाहिए, या मुझसे भी अच्छी चाहिए, या कोई शरीफ वाली चाहिए?' तब विकास ने जवाब दिया, 'आपसे अच्छी कौन होगी?'

Sunita Ahuja on Marriage

Image Source: Sunita Ahuja Instagram

पहले भी खबरों में रहे हैं बयान

सुनीता आहूजा के बयान पहले भी काफी खबरों में रहे हैं। अभी हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा के अफेयर पर बात करते हुए कई विवादित बयान दिए थे। सुनीता आहूजा के बयान के बाद एक्टर गोविंदा की सफाई भी सामने आई थी। सुनीता आहूजा के नए बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article