Salman Khan in Talks With This Banner: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को अब अपने फिल्मी करियर को पटरी पर लाने के लिए एक बड़ी ब्लॉकबस्टर देने की बहुत ही ज्यादा जरुरत है। उनकी बीती कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला है। 'सिकंदर' के फेलियर के बाद अब सलमान खान ने इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर अपूर्व लाखिया संग हाथ मिला लिया है। इन खबरों पर अब अभी तक सलमान खान ने बयान जारी नहीं किया है लेकिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में चारोंओर ऐसी ही चर्चा हो रही है। अपूर्व लाखिया संग सलमान खान के फिल्म करने की खबर के बाद इस बड़े बैनर ने अपना हाथ भाईजान के लिए आगे बढ़ाया है।
सलमान खान की फिल्म का निर्माण करेगा ये बैनर
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक जियो स्टूडियोज ने अपूर्व लाखिया संग इस मूवी के लिए बातचीत करनी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान खान और जियो स्टूडियोज साथ में मिलकर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकते हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस मूवी को लदाख में शूट किया जाएगा। फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म में वो एकदम स्लिम अवतार में नजर आ सकते हैं। इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग काम किया था। एआर मुरुगादॉस ने इस मूवी का निर्देशन किया था। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान 2' को बनाने की भी प्लानिंग शुरू कर दी है।
