बॉलीवुड

SCOOP: रणवीर सिंह की 'डॉन 3' के लिए फाइनल हुई ये हसीना, नाम से मेकर्स आज उठाएंगे पर्दा

Kiara Advani in Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार रणवीर सिंह की 'डॉन 3' को लेकर मेकर्स आज बड़ी और स्पेशल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह स्टारर के लिए बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हुआ है, जिसे जानकार फैन्स बेहद खुश होंगे।

Image

Ranveer Singh

Kiara Advani in Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से दर्शकों के बीच धमाल मचा चुके हैं। बीते साल ही मेकर्स ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को रिप्लेस करने जा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वो 20 फरवरी के दिन 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर स्पेशल अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स आई हैं उनके मुताबिक रणवीर सिंह की 'डॉन 3' के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल हो गया है। आइए जानें किस एक्ट्रेस के हिस्से में रणवीर सिंह की 'डॉन 3' आई है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'डॉन 3' के डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को लगता है कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस फिल्म के एकदम परफेक्ट हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी को कभी भी एक साथ ऑनस्क्रीन देखा नहीं गया है। यही नहीं कियारा आडवाणी भी 'डॉन 3' का हिस्सा बनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। वो इस फिल्म में एक नए अवतार में दिखाई देंगी। कियारा आडवाणी भी फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के साथ काम करने के लिए बेकारार हैं।

वर्कफ्रंट की बात करने तो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' भी है। इस फिल्म में उन्हें एकदम नए रोल में देखा जाएगा। वैसे अब फैन्स भी यही चाहते हैं कि फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी की फ्रेश जोड़ी ऑनस्क्रीन दिखाई दे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article