बॉलीवुड

SCOOP: 'ज्यादा पैसे और कम काम...' जैसी डिमांड के चलते दीपिका पादुकोण ने 'Kalki 2898 AD' से हुई बाहर, मेकर्स हो गए थे परेशान

Deepika Padukone Out From Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर कर दिया है। ताजा जानकारी सामने आई है कि दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड और काम के घंटे कम करने की डिमांड ने मेकर्स को हिला दिया है।

Image

Image Source: Instagram//deepikapadukone/

Deepika Padukone Out From Kalki 2898 AD: आज यानी 18 सितंबर की सुबह दीपिका पादुकोण को लेकर बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। निर्माताओं ने यह भी बताया कि कमिटमेंट इश्यूज होने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होने का कारण उनकी बढ़ती पैसों की मांग और काम करने के घंटों में कटौती को बताया जा रहा है।

दीपिका पादुकोण ने की भारी डिमांड

बॉलीवुड हंगामा को सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड ने निर्माताओं को चिंता में डाल दिया था। दीपिका पादुकोण ने 25% फीस बढ़ाने के लिए कहा था, जो उन्हें मेकर्स ने पहले पार्ट के लिए दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए केवल 7 घंटे काम करने के लिए कहा था। 'कल्कि 2898 एडी' के हैवी वीएफएक्स मूवी है, इसलिए कम बजट में फिल्म को शूट करना संभव नहीं है। ज्यादा समय तक शूटिंग करने के बदले दीपिका पादुकोण को शानदार वैनिटी वैनिटी देने को तैयार थे लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि फीस को लेकर मेकर्स ने बातचीत करने की भी कोशिश की थी जबकि प्रभास ने भी फीस में बढ़ोतरी की मांग नहीं की थी। दीपिका और उनकी टीम ने किसी भी समझौते से इनकार कर दिया। दीपिका पादुकोण की डिमांड यह भी थी कि वो उनके साथ 25 लोग ट्रेवल करेंगे। उन्हें 5 स्टार होटल और खाने की सुविधा भी देनी होगी। इस डिमांड को देखने के निर्माता भी सोच में पड़ गए थे। यह समस्या हिंदी निर्माता भी झेल रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article