'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले तीन दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया। ट्रैकिंग वेबसाइट sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी कुछ खास नहीं रही थी। 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' ने चौथे दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 51 लाख रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा मेकर्स के लिए चिंता पैदा कर सकता है। फिल्म अब तक 5.81 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।
अभिनय देव के निर्देशन में बनी दिव्या खोसला (Divya Khosla Kumar) की 'सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi: A Bloody Housewife) में हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। उम्मीद नहीं थी कि वीक डेज में फिल्म की कमाई में इतनी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इस फिल्म के साथ राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) भी रिलीज हुई थी।
