Saurabh Shukla on King Cast: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) की वजह से खबरों में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ महीने पहले फिल्म किंग का धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था जिसमें मेकर्स ने रिलीज डेट का आलान किया था। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया था। इन सब के बाद अब फिल्म किंग में नजर आने वाले एक्टर सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया।
सौरभ शुक्ला ने कही ये बात
एक्टर सौरभ शुक्ला एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अभी हाल ही में दिया गया उनका एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सौरभ शुक्ला ने अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। Hindi Rush से बातचीत में सौरभ शुक्ला ने कहा कि किंग हाल के हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी टीम वाली फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया, 'मैं ही नहीं, किंग में फिल्म इंडस्ट्री का 70 प्रतिशत हिस्सा है। जितने भी बड़े नाम हैं, वो सब इसमें हैं।' सौरभ ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख से मिलना बहुत मजेदार रहा। वो बहुत महान और करिश्माई शख्सियत हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सौरभ ने कहा, 'किंग में जो भी मैंने किया है, वो सब काफी यादगार है।' आपको बता दें कि फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
रणबीर कपूर संग कैसा है बॉन्ड?
सौरभ शुक्ला ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उम्र में काफी फर्क होने के बावजूद दोनों के बीच एक स्वाभाविक निजी जुड़ाव है। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी किसी के साथ व्यक्तिगत स्तर पर कनेक्शन बन जाता है। वो मुझसे बहुत छोटा है, लेकिन दिल से हम दोनों एक ही उम्र के हैं।' सौरभ ने ये भी कहा कि दोनों की बातचीत हमेशा मजेदार और अच्छी होती है।
