बॉलीवुड

Satish Kaushik Last Rites: घर से निकली सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा, दोस्तों ने दिया कंधा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 9, 2023, 09:12 PM IST

Satish Kaushik Last Rites: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन से सेलेब्स सदमे में है। एक्टर की अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के आंखें नम हो गई। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि एक्टर हमारे बीच में नहीं रहे।

Image

satish kaushik last rites (credit pic: instagram)

Satish Kaushik Last Rites: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश के जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई है। एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक पहुंचे है। एक्टर के घर के बाहर सितारों की भीड़ जमा है। एक्टर की अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में परिवार और दोस्त सतीश को कंधा दे रहे हैं। एक्टर के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स RIP लीजेंड लिख रहे हैं। एक्टर के अचानक मृत्यु से फैंस सदम में है।

वायरल हुआ अंतिम यात्रा का वीडियो

एक्टर का अंतिम संस्कार हिंदू शमशान भूमि, वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में होगा। उनके अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए हैं। एक्टर की अंतिम यात्रा में अनुपम खेर भी शामिल हुए। अपने दोस्त का पार्थिव शरीर देखकर अनुपम खेर फूट फूट कर रोने लगे। एक्टर अपने दोस्तों को निहारते दिखाई दिए। अनुपम और सतीश कौशिक पिछले 45 साल से एक दूसरे के दोस्त थे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सतीश के निधन की खबर शेयर की थी।

सतीश शानदार एक्टर होने के साथ- साथ लेखक और कमाल के डायरेक्टर भी थे। उन्हें बॉलीवुड में फिल्म मिस्टर इंडिया से पहचान मिली थी। इस फिल्म में एक्टर ने कैलेंडर का रोल प्ले किया था। उनका ये रोल आज भी आइकोनिक है। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। सतीश ने कुछ समय पहले ही अपनी आखिरी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article