बॉलीवुड

Mrs World 2022 Sargam Koushal: सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड, 21 साल बाद किसी भारतीय ने अपने नाम किया खिताब

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 18, 2022, 08:39 PM IST

Sargam Koushal is Mrs World 2022: जम्मू कश्मीर की रहने वालीं सरगम कौशल मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

Image

Sargam Koushal

Mrs World 2022 is Sargam Koushal: मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का ऐलान हो चुका है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 2021 की विजेता रहीं अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक समारोह में उन्हें ताज पहनाया। सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और देश वापसी देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सरगम ने मिस वर्ल्ड 2022 में खिताब अपने नाम कर 21 सालों बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ रही हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।'

इमोशनल हुईं सरगम कौशल

अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालकारों ने शामिल थीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं। इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी। पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।'

कौन हैं सरगम कौशल?

जम्मू कश्मीर की रहने वालीं सरगम कौशल मॉडल होने के साथ-साथ एक टीचर भी हैं। उन्होंने साल 2018 में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसी साल उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 में भी भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। जानकारी के मुताबिक, सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में हैं। अब उन्होंने मिसेज इंडिया के तौर पर मिसेज वर्ल्ड 2022 में भाग लिया और क्राउन अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article