बॉलीवुड

सारा अली खान की पहलगाम आतंकी हमले पर की गई पोस्ट को देख भड़के लोग, कहा- 'थोड़ा सीरियस...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 25, 2025, 11:13 AM IST

Sara Ali Khan Troll: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पोस्ट करने पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। सारा अली खान की इस गलती पर लोग काफी भड़क गए हैं। तो चलिए जानते हैं सारा अली खान ने क्या गलती की है।

Image

Sara Ali Khan Troll

Sara Ali Khan Troll: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक दुख जता रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक ने इसको लेकर पोस्ट किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया है। इसको लेकर सारा अली खान ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की वजह से सारा अली खान ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं सारा अली खान ने क्या पोस्ट किया है।

तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुईं सारा अली खान

पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए बॉलीवुड स्टार्स पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में सारा अली खान ने भी अपने इंस्टग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कश्मीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा कि ये हमला उनके लिए सदमा देने वाला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर, जो उनके लिए जन्नत जैसा था, अब खून से सना है। वो वहां की शांति और खूबसूरती को याद कर रही हैं। सारा अली खान की इस पोस्ट को देख लोग भड़क गए। लोगों ने कहा कि 'ये कोई छुट्टी की तस्वीर शेयर करने का मौका है।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'आप थोड़ा ऐसी कंडीशन में भी सीरियस हो सकती तो चुप रहना ही बेहतर है।'

Sara Ali Khan Post

Sara Ali Khan Post

इन फिल्मों में नजर आएंगी सारा अली खान

सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ‘मेट्रो इन डिनो (Metro In Dino)’ में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो अनुराग बसु (Anurag Basu) की एक और रोमांटिक फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ काम कर सकती हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article