बॉलीवुड

सारा अली खान के पेट पर लगी आग, जख्म के निशान देखकर घबराए फैंस

बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान योगा क्लास जाने से पहले मीडिया से मिली, जिस दौरान लोगों ने उनका जला हुआ पेट नोटिस किया। फोटोग्राफर्स के पूछने पर सारा अली खान ने उन्हें बताया कि ये जख्म उन्हें आग से जलने की वजह से हुए हैं। सारा अली खान के फैंस उनका जला हुआ पेट देखकर काफी परेशान हैं।

Image

Sara Ali Khan

बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान कुछ देर पहले ही योगा क्लास के लिए घर से बाहर आई, जिस दौरान उनके पेट के जख्म देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। सारा अली खान जिम वियर में मीडिया से मिलने के लिए पहुंची थीं, जिस दौरान उनके पेट पर नजर आ रहे जख्म देखकर लोगों के होश उड़ गए। सारा अली खान ने मीडिया को बताया कि उनके पेट पर ये जख्म आग की वजह से बने हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक एक्सीडेंट हो गया था, जिस दौरान वो जल गई थीं। उसकी वजह से उनके पेट पर ये जख्म बन गए हैं, जो अब धीरे-धीरे भर रहे हैं।

सारा अली खान का जला हुआ पेट देखकर चिंतित हो उठे फैंस

अदाकारा सारा अली खान का जला हुआ पेट देखकर फैंस की नींदें उड़ गई हैं। वो लगातार वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो अब कैसी हैं? बता दें कि वीडियो में सारा अली खान पहले से बेहतर नजर आ रही हैं। उनके पेट पर बने घाव ठीक हो रहे हैं, जिस कारण उन्होंने एक्सरसाइज करना दोबारा शुरू कर दिया है। आप सारा अली खान का वीडियो नीचे देख सकते हैं...

बताते चलें कि अदाकारा सारा अली खान कुछ दिनों पहले अपने पूरे परिवार के साथ अंबानी परिवार की पार्टी में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पिता और भाइयों के साथ जमकर पोज दिए थे। सारा अली खान इस दौर की उभरती हुई अदाकारा हैं, जिनके करोड़ों दीवाने हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article