बॉलीवुड

Ayushmann और Sara Ali Khan ने एक्शन-कॉमेडी फिल्म के लिए मिलाया हाथ, स्टार्स को मिला इस डायरेक्टर का साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2024, 04:11 PM IST

Sara Ali Khan Ayushmann Khurrana Movie: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म को लेकर ऐलान हो गया है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली है।

Image

Instagram

Sara Ali Khan Ayushmann Khurrana Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आयुष्मान खुराना को कई दिनों से चर्चा चल रही थी, दोनों साथ में फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी 'ड्रीम गर्ल 3' में नजर आ सकती है। इस फिल्म में सारा अली खान अपनी दोस्त अनन्या पांडे को रिप्लेस करने वाली हैं। अब इन सब के बीच सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। तो चलिए जानते हैं सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर क्या-क्या डिटेल्स सामने आई हैं।

सारा अली खान-आयुष्मान खुराना की जोड़ी मचाएगी धमाल

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी वाली फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की इस अपकमिंग फिल्म को आकाश कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तले बन रही इस फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का डोज मिलने वाला है। मेकर्स जल्द ही सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की एक्शन कॉमेडी फिल्म का नाम का ऐलान कर सकते है और साथ ही साथ ही शूटिंग को लेकर अपडेट भी जल्द ही सामने आ सकते हैं।

पहली बार साथ नजर आएंगे सारा अली खान-आयुष्मान खुराना

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी पहली बार साथ नजर आने वाली है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म के ऐलान के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' में अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना की फ्रेश जोड़ी नजर आई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article