बॉलीवुड

सारा अली खान को ऑफर हुई Ayushmann Khurrana संग नई फिल्म, करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस

Sara Ali Khan-Ayushmann Khurrana Will Do Movie Together: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana ) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को साथ में एक नई फिल्म ऑफर हुई है। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस करने का जिम्मा उठाया है।

Image

Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan

Sara Ali Khan-Ayushmann Khurrana Will Do Movie Together: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) इस समय कई एक्टर्स को मौका देने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 20 सालों के बाद करण जौहर ने एक नई फिल्म के लिए सलमान खान संग हाथ मिलाया है। सलमान खान के बाद अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार करण जौहर ने आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान को एक नई फिल्म ऑफर की है। यह पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना और सारा अली खान (Sara Ali Khan) को साथ एक ही फिल्म में देखा जाएगा।

ईटाइम्स से जुड़े सूत्रे के अनुसार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फ्रेश को एक फिल्म ऑफर हुई है। फिल्म को ज्यादा डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन इसका निर्देशन धर्मा टैलेंट द्वारा ही किया जाएगा। सारा अली खान के पास इस समय दो प्रोजेक्ट 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'मर्डर मुबारक' हैं। दोनों ही फिल्मों में सारा अली खान को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर आयुष्मान खुराना जल्द ही एक बायोपिक पर काम शुरू अक्रेने जा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'योद्धा' आज सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना सहित कई एक्टर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को शानदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। बीते साल करण जौहर ने हिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article