Mandhira praised Karisma Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। उनकी मौत पर कई सवाल भी खड़े हुए लेकिन हर किसी को सच्चाई स्वीकार करनी पड़ी। संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर ने अपने भाई की मृत्यु और परिवार के बारे में लम्बी-चौड़ी बात की है और खानदान में चल रही 30,000 करोड़ की लड़ाई पर भी अपने विचार रखे हैं। इस दौरान मंधिरा ने करिश्मा कपूर संग परिवार के रिश्तों पर भी बात की और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की है।
मंधिरा ने करिश्मा कपूर को बताया अच्छी मां
मंधिरा कपूर ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए करिश्मा कपूर को अच्छी मां बताया है। मंंधिरा के अनुसार, "करिश्मा अच्छी मां हैं। मैं उनकी जितनी तारीफ करूं, उतनी कम है। परिवार से अलग होने के बाद भी उन्होंने परिवार को जोड़े रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। करिश्मा के बच्चे भी परिवार से काफी करीब हैं और उसका एकमात्र कारण वही हैं। हम कोशिश करेंगे कि आगे चलकर भी परिवार एक ही बना रहे और बच्चे जैसे पहले परिवार के साथ जुड़े हुए थे, वैसे ही जुड़े रहें। करिश्मा ने बच्चों की बहुत अच्छी परवरिश की है, जिसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।"
मंधिरा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "करिश्मा हमेशा परिवार के साथ जुड़ी रही हैं। वो संजय की दूसरी पत्नी प्रिया से भी कनेक्टेड हैं। सच ये है कि हम सभी में अच्छे रिश्ते हैं। करिश्मा के बच्चे भी मेरी मां से मिलने के लिए आते रहते हैं। करिश्मा-संजय के तलाक की वजह से हमारे परिवार में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है।"
