बॉलीवुड

संजय दत्त ने बताया हाउसफूल 5 में मिलेगी क्रेजी कॉमेडी, बागी 4 में एक्शन के साथ सबके होश उड़ा देंगे संजु बाबा

Sanjay Dutt gave Update on Housefull 5-Baghi 4: द भूतनी के बाद अभिनेता संजय दत्त हाउसफूल 5 और बागी 4 में नजर आने वाले हैं। फैंस को उनकी इन दिनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में एक्टर ने बताया इन दोनों फिल्मों में उनका काम कैसा रहने वाला है।

Image

Sanjay Dutt gave Update on Housefull 5-Baghi 4

Sanjay Dutt gave Update on Housefull 5- Baghi 4: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त( Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी फिल्म 'द भूतनी'( The Bhootnii) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर पहली बार किसी हॉरर-ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्में कैसी होने वाली हैं। हाउसफूल 5 ( Housefull 5) और बागी 4 ( Baghi 4) पर अपडेट देते हुए संजय दत्त ( Sanjay Dutt) ने बताया कि वह बहुत लकी हैं जो उन्हें इन फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला। आइए बताते हैं उन्होंने इन दो बड़ी फिल्मों के बारे में क्या नई अपडेट दी है।

संजय दत्त( Sanjay Dutt) ने हाल ही में फिल्म द भूतनी( The Bhootnii) के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में नजर आए। इस मौके पर उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हाउसफूल 5( Housefull 5) और बागी 4( Baaghi 4) पर बात की। संजय दत्त( Sanjay Dutt) ने बताया कि द भूतनी के बाद में हाउसफूल 5 लेकर आ रहा हूं, यह एक क्रेजी ड्रामा मूवी होने वाली है। इस कॉमेडी मूवी में आपको मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा। दूसरी तरफ बागी 4 भी लिस्ट में हैं जिसमें संजय दत्त एक विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन ड्रामा होने वाला है। संजय दत्त ने बताया कि यह फिल्म पुरी तरीके से एक्शन पैक है। एक्टर ने खुद को लकी बताते हुए कहा कि मैं भाग्यशाली हूं जो ये फिल्में मेरे हिस्से में आई हैं।

बताते चले कि संजय दत्त की फिल्म द भूतनी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके बाद में उनके खाते में हाउसफूल 5 है जो 6 जून 2025 को रिलीज होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article