बॉलीवुड

'मुन्ना भाई MBBs' के 20 साल पूरे होते ही संजय दत्त ने दिया Munna Bhai 3 का हिंट, कैप्शन देख एक्साइटेड हुए फैंस

Sanjay Dutt Gives Munna Bhai 3 Hint: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर संजय दत्त ने पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने 'मुन्ना भाई 3' की भी हिंट दी है।

Image

'मुन्नाभाई 3' की तैयारी में जुटे हैं संजय दत्त!

Sanjay Dutt Gives Munna Bhai 3 Hint: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। उनकी एक्टिंग दर्शकों को हैरान करने के लिए काफी होती हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसका सीक्वल अगर पर्दे पर आ गया तो लोग खुशी से झूम उठेंगे। इसमें से एक संजय दत्त की 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' भी है, जिसे रिलीज हुए आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर संजय दत्त ने फिल्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसके कैप्शन में संजय दत्त ने 'मुन्ना भाई 3' की हिंट भी दी है।

'मुन्नाभाई एमबीबीएस' (Munnabhai MBBS) को लेकर शेयर की गई संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। साथ ही इसने फैंस की एक्साइटमेंट को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। संजय दत्त ने अपनी पोस्ट में फिल्म के सिलसिले में लिखा, "हंसी, भावनाएं और ढेर सारी जादू की झप्पियों को 20 साल हो चुके हैं। 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के 20 साल के सफर का जश्न मना रहे हैं जो कि ऐसे लम्हों से भरी पड़ी है, जिसे भूला नहीं जा सकता है। उस प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, जिसने इस मूवी को क्लासिक बना दिया है। उम्मीद करता हूं कि 'मुन्नाभाई 3' (Munna Bhai 3) जल्द बनाई जाए।"

संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि वह अपनी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के सीक्वल के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक राजकुमार हिरानी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article