Sanjay Dutt Daughter Iqra Dutt Pic: हाल ही में सिंगर सोनू निगम( Sonu Nigam) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट शादी के इवेंट की है जिसमें सिंगर स्टेज पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ स्टेज पर अभिनेता संजय दत्त भी दिखाई दे रहे हैं। सोनू निगम और संजय दत्त ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं और वह स्टेज पर डांस कर रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में वह एकसाथ कुर्सियों पर बैठे हैं। जैसे ही सोनू निगम ने ये पोस्ट शेयर की लोगों की नजर उन्हें छोड़ संजय दत्त की बेटी पर जा टिकी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
दरअसल कुछ दिन पहले सोनू निगम( Sonu Nigam) ने अरबपति सुनील वासवानी की शादी अटेंड की थी। इस शादी में संजय दत्त ( Sanjay Dutt)भी अपने परिवार के साथ नजर आए। सोनू निगम की शेयर की हुई फोटो में संजय दत्त के साथ उनकी बेटी इकरा ( Iqra Dutt) बैठी हुई है। इकरा ने पिंक लहंगा पहना हुआ है जिसमें वह मासूम सी नजर आ रही है। स्टारकिड को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा। कल तक छोटी बच्ची जैसी दिखने वाली इकरा आज शादी में इतनी बड़ी लग रही है। वहीं लोगों का कहना है कि वह बेहद सुंदर है और बड़ी भी हो गई है। इस पोस्ट के कॉमेंटबॉक्स में हर कोई इकरा के बारे में बात करता नजर आ रहा है।
बात करें संजय दत्त ( Sanjay Dutt) के बच्चों की तो एक्टर को पहली शादी से एक बेटी है त्रिशाला दत्त( Tirshaala Dutta) और उनकी तीसरी शादी से जुड़वां बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। बेटी का नाम इकरा है और बेटे का नाम शहरान दत्त है। उनके तीनों ही बच्चे अब बड़े हो गए हैं।
