Is Sania confirmed the divorce news with Instagram post: भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के तलाक की खबरों ने दुनियाभर में खलबली मचाई हुई है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की थी, जिसके बाद से ही ये खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। बताया जा रहा है कि एक साल पहले शोएब मलिक ने आयशा उमर के साथ एक बोल्ड फोटोशूट कराया, जिसके बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी हिल गई। आयशा उमर की खूबसूरती शोएभ मलिक को ऐसी भा गई कि वो सानिया मिर्जा को भूल गए। शोएब मलिक सानिया की जुल्फों में ऐसे खो गए कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला कि उनकी शादीशुदा जिंदगी के खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है।
शोएब मलिक के एक करीबी दोस्त ने पाकिस्तानी मीडिया को जानकारी दी है कि सानिया-शोएब ने तलाक ले लिया है और अलग-अलग रहने लगे हैं। शोएब मलिक के दोस्त ने इससे ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। लोगों को शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की तरफ से आधिकारिक बयानों का इंतजार है। हालांकि इन दोनों को सोशल मीडिया पोस्ट इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि उनका रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
शोएब मलिक ने अपने बेटे के जन्मदिन पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट किया था और फैंस को इशारा दे दिया था कि वो पत्नी सानिया से अलग हो चुके हैं। इसके बाद अब सानिया मलिक ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बता दिया है कि वो जिंदगी में आगे बढ़ने को तैयार हैं। सानिया मिर्जा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका दिल तलाक की वजह से टूट गया है। सानिया मिर्जा ने पोस्ट में लिखा, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं.... अल्लाह की तलाश में...।'

Shoaib Malik की बेवफाई ने तोड़ा Sania Mirza का दिल, इंस्टाग्राम पर लिखा 'अल्लाह की तलाश...'
