Sandeep Vanga Reddy on Javed Akhtar: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल (Animal) नें जबरदस्त कमाई की है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट माना जा रहा है। एनिमल ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। एनिमल को कई सितारों ने बेहद पसंद किया है तो कई ने इसकी जमकर बुराई की है। हाल ही में जावेद अख्तर ने भी फिल्म को क्रिटीसाइज किया है, जिसके बाद अब डायरेक्टर संदीप ने उन्हें लगड़ा जवाब दिया है। संदीप वांगा रेड्डी ने एनिमल के खिलाफ बयान देने पर अब जावेद अख्तर को करारा जवाब दे दिया है। जावेद ने पहले एनिमल के बारे में बात करते हुए कहा था।
'अगर कोई ऐसी फिल्म है जिसमें कोई पुरुष किसी महिला से अपने जूते चाटने के लिए कहता है या कोई पुरुष कहता है कि महिला को थप्पड़ मारना ठीक है... और फिल्म सुपरहिट है, तो यह खतरनाक है।' इसपर अब संदीप वांगा रेड्डी का बयान भी सामने आ गया है।
'मिर्जापुर देखकर तो उल्टी आ जानी चाहिए'
उन्होंने आगे कहा, 'जब वह मिर्जापुर बना रहे थे तो उन्होंने यही बात फरहान अख्तर को क्यों नहीं बताई। दुनिया भर की बातें अब बोल रहे हैं उन्होंने मिर्ज़ापुर नहीं देखा, मैंने पूरा शो नहीं देखा है। जब इस शो का तेलुगू में अनुवाद किया गया तो अगर आप उसे देखेंगे तो आपको उल्टियां आने लगेंगी। वह अपने बेटे के काम के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।'
