बॉलीवुड

'Battle Of Galwan' से सलमान खान की पहली तस्वीर आई सामने, पहाड़ों के बीच कैमरों से घिरे नजर आए भाईजान

Salman Khan Start Shoot for Battle Of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मूवी के सेट से सामने आई सलमान खान की एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Pic Credit: X

Salman Khan Start Shoot for Battle Of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने इस साल अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की बड़ी घोषणा की थी। इस मूवी का टीजर पोस्टर भी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स के बीच साझा किया था। काफी समय से सलमान खान इस मूवी के लिए इंटेंस ट्रेनिंग कर रहे थे। अब सलमान खान के फैन्स का इंतजार खत्म हो चला गई क्योंकि उन्होंने 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शुरू कर दी है। लद्दाख में सेट इस मूवी के सेट से सलमान खान की फर्स्ट फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैन्स बेहद खुश हैं।

सलमान खान ने शुरू की 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग

सलमान खान की यह फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। पहाड़ों के बीच क्रू मेंबर्स के साथ-साथ कैमरों से घिरे हुए सलमान खान नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने बैक पोज दिया है। फोटो में उनका लुक रिवील नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान को इस मूवी में कर्नल बी संतोष बाबू की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा, जिन्होंने गलवान वैली में भारत और चीन के बीच लड़ाई के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।

इस फोटो में सलमान खान को ब्लू कलर की जैकेट और लाइट ब्लू डेनिम जीन्स कैरी किए हुए देखा जा सकता है। इस मूवी का निर्देशन अपूर्व लाखिया करने जा रहे हैं। फिल्म में अंकुर भाटिया और जेन शॉ अहम रोल में दिखाई देंगे। मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। बड़े परदे पर यह फ्रेश जोड़ी पहली बार नजर आएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article