बॉलीवुड

Sikandar: एआर मुरुगादॉस की फिल्म के लिए सलमान खान ने कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Salman Khan Will Start Shoot for Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) इस दिन से सलमान खान स्टारर की शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Salman Khan

Salman Khan Will Start Shoot for Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की घोषणा की। भाईजान यह भी खुलासा किया कि इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) करेंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) के बैनर तले बनाया जाएगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग इसी साल जून महीने में शुरू कर देंगे। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके सलमान खान ने 'सिकंदर' की शूटिंग के लिए कमर कस ली है।

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने खुलासा किया है कि 'सिकंदर' के फ्लोर पर जाने से पहले मुरुगादॉस एसके23 को पूरा करना चाहते हैं।' निर्माताओं ने यह भी प्लानिंग की थी कि मई में 'सिकंदर' की शूटिंग शुरू कर दी जाए। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। जुलाई से मुरुगादॉस अपना पूरा ध्यान सिकंदर पर लगाएंगे। सलमान खान ने फिल्म शुरू करने के लिए पूर तैयारियां कर ली हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई में ही 'सिकंदर' का सेट लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। बीते साल हुए आईसीसी वर्ल्डकप 2023 होने की वजह से 'टाइगर 3' की कमाई पर काफी असर पड़ा था

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article