बॉलीवुड

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के टिकिट रहेंगे सस्ते, Salman Khan ने इस कारण लिया फैसला

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Report: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) लेकर आएंगे, जिसको लेकर दर्शकों में उत्साह दिखाई दे रहा है। फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सुपरहिट बनाने के लिए सलमान खान इसके टिकिट प्राइस कम रखेंगे ताकि दर्शक पूरी फैमिली के साथ मूवी का लुत्फ उठा पाएं।

Image

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को BLOCKBUSTR बनाने के लिए Salman Khan टिकिट प्राइस पर रखेंगे कंट्रोल

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Report: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस ईद पर अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर आने वाले हैं। सलमान खान के बैनर तले बनी किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसमें पंजाबी स्टार्स के साथ-साथ साउथ एक्टर्स भी दिखाई देंगे। फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है, जिसके चलते भाईजान ने यह फैसला लिया है कि वो ईद पर अपने फैंस को अलग अंदाज में ईदी देंगे।

असल में सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स और सिनेमाघर मालिकों से कहा है कि वो किसी की भाई किसी की जान का टिकिट बहुत ज्यादा न रखें। इससे उनके फैंस पूरे परिवार के साथ उनकी मूवी देखने के लिए सिनेमाघर आ सकते हैं। बीते कुछ सालों में ऐसा देखा गया है कि टिकिट प्राइस की वजह से कई अच्छी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हैं। सलमान खान नहीं चाहते हैं कि टिकिट प्राइस का उनकी मूवी पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। सलमान खान के ज्यादातर फैंस मिडिल क्लास से ताल्लुक रखते हैं, जिस कारण उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है।

जबरदस्त है किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग

सलमान खान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग कमाल की है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक इस मूवी के टिकिट जमकर खरीद रहे हैं ताकि वो ईद पर भाईजान की फिल्म का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देख पाएं। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि टिकिट प्राइस कंट्रोल रहने की वजह से भाईजान की मूवी को फायदा मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article