Salman Khan New Movie Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। सलमान खान की ये फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। इन सब के बीच सलमान खान का नाम एक और फिल्म के साथ जुड़ रहा है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। सलमान खान इस बार साउथ के प्रोडक्शन हाउस के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
सलमान खान के हाथ लगी एक्शन फिल्म
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान की एक और नई फिल्म है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी अगली बड़ी फिल्म साइन कर ली है। ये फिल्म मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू के बैनर तले बन रही है और इसे नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। सलमान इस फिल्म में एक बिल्कुल नए और अलग अंदाज में नजर आएंगे। सलमान को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें बहुत सारे एक्शन सीन के साथ-साथ इमोशनल कहानी भी है। रिपोर्ट में बताया गया कि ये फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है और फिल्म को 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज करने का प्लान है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सलमान खान का कई फिल्मों से जुड़ रहा है नाम
एक्टर सलमान खान का वामशी पेडिपल्ली की फिल्म के साथ-साथ कई और मूवीज से भी जुड़ रहा है। सलमान खान साल 2026 में अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इसके बाद सलमान खान सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की मूवीज में गदर काटते नजर आएंगे।
