Salman Khan Turned Bartender in Ranbir Kapoor Sister Wedding: कुछ दिन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर दी ग्रेट इंडियन कपिल शो का आगाज हुआ। इस शो के पहले गेस्ट रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर थे, जिसके चलते एपिसोड में चार चाँद लग गए। इसी एपिसोड के दौरान तीनों ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज और वाक्या बताए जो काफी मजेदार थे। लेकिन ऐसे में नीतू कपूर ने रिद्धिमा की शादी का एक किस्सा सुनाया जो सलमान खान से जुडा था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरी कहानी थी क्या।
कपिल शर्मा के शो में नीतू कपूर ने बताया की रिद्धिमा कपूर की शादी में सलमान खान (Salman Khan) ने खुद से कहा की वह बारटेन्डर बना चाहते हैं। लेकिन कुछ देर बाद वेटर आकार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को बात देते हैं की शराब खतम होने वाली है, ऐसे में वह शॉक हो जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं की मैं तो इतनी ले कर आया था, ख़तम कैसे हो सकता है.
बाद में खुद ऋषि जाकर सलमान को चिल्लाते हुए कहते हैं की तुम निकलो यार वहां से।
इसी के साथ शो के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने यह भी बताया की पिता ऋषि कपूर काफी सख्त थे और पढ़ाई के समय में पॉकेट मनी काफी हिसाब से देते थे। एक्टर ने यह भी खुलासा किया था की उन्हे मंदिर में चप्पल पहनकर आने पर पिता से थप्पड़ भी पड़ा था। इसी के साथ जानकारी के लिए बात दें की रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं।
