बॉलीवुड

वैलेंटाइन वीक में सलमान खान ने बताया ब्रेकअप से निपटने का तरीका, बैंड एड से की लड़कियों की तुलना

सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 59 साल के होने के बाद भी सलमान खान फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल, डंब बिरयानी में नजर आए। उस दौरान सलमान खान ने ब्रेकअप से निपटने का तरीका बताया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या कहा है।

Image

Salman Khan

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 59 साल के होने के बाद भी सलमान खान फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं। सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस संग जुड़ा है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, सोमी अली, कैटरीना कैफ जैसे और भी कई नाम शामिल हैं। हाल ही में सलमान खान अपने भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल, डंब बिरयानी में नजर आए। उस दौरान सलमान खान ने ब्रेकअप से निपटने का तरीका बताया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या कहा है।

हाल ही में सलमान खान ने भतीजे अरहान खान के यूट्यूब चैनल पर कई विषय पर बात की। इसमें ब्रेकअप का विषय भी शामिल है। एक्टर ने इस दौरान कहा कि अगर कोई लड़की छोड़कर जाए तो उसे जाने देना चाहिए, थोड़ा रोना चाहिए और फिर जीवन में आगे बढ़ जाना चाहिए। सलमान खान ने कहा, “अगर आपका आपकी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो जाता है तो उसे रोकना नहीं जाने देना चाहिए।

बैंड-एड से की लड़की की तुलना

इस दौरान सलमान खान ने कहा-आपको जब अपनी चोट पर लगे बैंड-एड को निकालना होता है, तो आप इसे कैसे निकालते हैं? धीरे-धीरे? नहीं, तेजी से ना। इसी तरह एक कमरे में जाओ, खूब रो और सारी बात खत्म करो। बाहर आकर बस इतना बोलो ‘क्या चल रहा है? कैसा चल रहा है? साथ ही इस दौरान एक्टर ने कहा कि अगर आपको लगता है कि आपकी गलती है तो आपको बिना देरी किए माफी भी मांग लेनी चाहिए।

इस फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान जल्द ही फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो खुद से आधी उम्र की साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म '28 मार्च, 2025 को ईद-उल-फितर के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article