Tiger 3 on Ind-Pak Match : सलमान खान( Salman Khan) स्टार फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं यशराज स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म इस बार बड़ा धमाका करने को तैयार है। इसके अलावा बॉलीवुड के इतिहास में कुछ ऐसा होने वाला है को आजतक नहीं हुआ अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए सलमान खान ने यह जानकारी साझा की है। फिल्म के मेकर्स ने इस बार कुछ ऐसा करने का प्लान किया है जो टाइगर 3 के चाहने वालों के बीच बेताबी और बढ़ा देगा। जी हां सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की चर्चा इस बार भारत और पाकिस्तान के मैच के लाइव स्ट्रीमिंग पर होगी, खुद सलमान खान अपनी फिल्म के बारे में वर्ल्ड कप मैच 2023 में बताने वाले हैं। इस खबर के बाद से फैंस के बीच खुशी छाई हुई है।
कबीर खान( Kabir Khan) निर्देशित फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी इसी महीने 16 तारीख को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म ट्रेलर के रिलीज से पहले सलमान खान अपने फैंस के लिए एक और खुशखबरी लेकर आए हैं। टाइगर 3 की इस बार भारत और पाकिस्तान 2023 के वर्ल्ड कप के मैच में दिखाया जाएगा। खुद सलमान खान अपनी फिल्म को प्रमोट करने और फिल्म की कुछ क्लिप भी दिखाने वाले हैं।
