Salman Khan Troll Due To His Pant: एक्टर सलमान खान ने ईद के मौक पर अपनी नई अपकमिंग फिल्म की ऐलान कर के फैंस को खुश कर दिया। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के ऐलान के बाद भाईजान के कई वीडियो सामने आए। पहले वीडियो में सलमान खान के घर के बाहर से आए। जहां काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उसके बाद सलमान खान का ईद लुक सामने आया। अब इन सब के बाद सलमान खान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सलमान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सलमान खान का ये वीडियो उस दौरान का है जब भाईजान सोहेल खान की ईद पार्टी में जा रहे थे।
यह ये भी पढ़ें: सलमान के घर पहुंचे रणबीर-आलिया
पैंट को लेकर ट्रोल हुए सलमान खान
सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की ये फिल्म साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। सलमान खान कल देर रात अपने भाई सोहेल खान की ईद पार्टी में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान एकदम अलग ही लुक में नजर आए। सलमान खान ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ कलरफुल पैंट पहने दिखाई दिए। जिसको लेकर सलमान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
सलमान खान को यूजर्स ने बताया 'जोकर'
'सिकंदर' फेम स्टार सलमान खान के नए लुक का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है। सलमान खान की पैंट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'जोकर' का टैग दे डाला। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'भाईजान मैंने मना किया था कि रणवीर सिंह से दोस्ती मत करो'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'सर ये क्या पहन के आते हो आप'।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
