बॉलीवुड

ईद पर सलमान खान के घर सेवईं खाने पहुंचे Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, गिले-शिकवे भूल जमकर की पार्टी!

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Visits Salman Khan Home At Eid: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने ईद के खास मौके पर पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पुराने गिले-शिकवे भूलकर सलमान खान के घर पहुंचे।

Image

सलमान खान के घर पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Visits Salman Khan Home At Eid: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों का दिल जीता है। सलमान खान को उनके स्वैग के लिए भी खूब जाना जाता है। बीते दिन ईद के खास मौके पर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने घर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। सलमान खान और सोहेल खान की ईद पार्टी में प्रीति जिंटा से लेकर बॉबी देओल तक रंग जमाने पहुंचे। खास बात तो यह है कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट भी सलमान खान की ईद पार्टी में दावत खाने पहुंचे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट की सलमान खान (Salman Khan) के घर से जुड़ी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ये फोटो सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से जुड़ी है। फोटो में जहां आलिया भट्ट ऑफ व्हाइट सूट में प्यारी लगीं तो वहीं रणबीर कपूर ग्रे शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। दोनों का ही लुक फोटो में देखने लायक रहा। हालांकि सलमान के घर दोनों को देख फैंस भी हैरत में नजर आए।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "क्या ये सच है?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे एनिमल गैलेक्सी अपार्टमेंट में क्या कर रहे हैं।" बता दें कि तस्वीर में सलमान खान कहीं भी नजर नहीं आए, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान की फोटो भी रणबीर-आलिया संंग साझा करने की मांग की।

बीते कई सालों से चल रही थी सलमान-रणबीर की दुश्मनी!

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के रिश्ते बीते कई सालों से ठीक नहीं थे। खासकर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के अफेयर के बाद दोनों की दुश्मनी शुरू हुई थी। लेकिन रणबीर कपूर और आलिया को सलमान खान के घर देखकर फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि उनकी फिर से दोस्ती हो गई है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article