Salman Khan At Airport After Firing Case: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान का नाम कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद स्टार्स से लेकर नेता तक भाईजान के घर पर पहुंचे रहे हैं। लेकिन हर किसी को इस घटना के बाद भाईजान की पहली झलक का इंतजार था। सलमान खान की वैसे तो कई घटना के बाद कई वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। लेकिन भाईजान लोगों के बीच में काफी समय से नहीं दिखाई दिए। इसी बीच सलमान का नया वीडियो सामने आया है। सलमान खान का ये वीडियो उस दौरान का है, जब भाईजान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।
फायरिंग के घटना के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान
सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म को लेकर घोषणा की थी। जिसके बाद भाईजान के फैंस काफी खुश नजर आए। लेकिन इसके बाद सलमान खान के घर पर फायरिंग को हो गई, जिसने सबको हैरान कर दिया। सलमान खान घर पर हुई इस फायरिंग के घटना के बाद पहली बार स्पॉट हुए हैं। सलमान खान का ये वीडियो उस दौरान का जब भाईजान दुबई जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान के साथ भारी सुरक्षाबल दिखाई दिया। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो पर यूजर्स ने किए ये कमेंट्स
सलमान खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'अपना भाई सीना तान के चलता है, किसी से नहीं डरता'। इसके अलावा कई यूजर्स सलमान खान के स्वैग की तारीफ कर रहे हैं।
