चीख पड़ा सलमान खान का दिल... B'day से 6 दिन पहले कर दिया ऐसा पोस्ट

Salman Khan Latest Instagram Post: अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट किया है कि हर कोई हैरान रह गया है। सलमान खान ने जल्द ही अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे, जिससे मात्र 6 दिन पहले उन्होंने लम्बी सांस लेते हुए भगवान को याद किया है। आइए आपको पूरा माजरा समझाते हैं...

Salman Khan Latest Instagram Post: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने दोस्तों को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया का यूज करते हैं या फिर जब उनकी कोई फिल्म आ रही होती है तो वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं लेकिन इस दफा उन्होंने अपने दिल की बात फैंस तक पहुंचाने के लिए चौंकाने वाला सोशल मीडिया पोस्ट किया है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वो हमेशा जवान दिखना चाहते हैं लेकिन उम्र उन पर ऐसा हमला कर रही है कि शायद वो हमेशा यूं ही जवान नहीं दिख पाएंगे। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर कब होगा रिलीज? सामने आई ये रिपोर्ट)

Salman Khan Post

Image Source: Instagram

सलमान खान ने किया शॉकिंग इंस्टाग्राम पोस्ट

सलमान खान ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में जिम की पिक्स शेयर की हैं, जिनमें वो वर्जिस करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान हमेशा की तरह ही यंग नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "काश मैं तब भी ऐसा दिखूं जब मैं 60 साल का हो जाऊं। इसके लिए अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं।" सलमान खान के पोस्ट से साफ-साफ पता चल रहा है कि वो इस बात से परेशान हैं कि वो हमेशा जवान नहीं दिखेंगे और जल्द ही सीनियर सिटिजन की कैटेगिरी में शामिल हो जाएंगे। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान के जन्मदिन पर होगी इस दमदार फिल्म की घोषणा, साजिद नाड़ियाडवाला ने भाईजान के फैंस के लिए किया तगड़ा प्लान)

सलमान खान के फैंस इस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि चाहें 60 साल के बाद उनका चेहरा बदल जाए लेकिन फिर भी वो यूं ही उन्हें प्यार करते रहेंगे। एक फैन ने लिखा है, "माशाल्लाह... भाईजान आप क्या कमाल के लग रहे हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "भाईजान आपकी हॉटनेस और स्वैग आज भी सबसे हटकर है।"

End of Feed