बॉलीवुड

सलमान खान ने फैन को गिफ्ट की साइकिल, लोगों ने कहा- 'दिल के सिकंदर है आप'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2025, 10:19 AM IST

Salman Khan Gift Cycle To Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपने एक फैन के साथ बात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान भाईजान ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे सभी उनके दीवाने हो गए।

Image

Salman Khan Video

Salman Khan Gift Cycle To Fan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान की इस फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो गया है लेकिन 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। सलमान खान की इस फिल्म को अब फ्लॉप का टैग मिलने लगा है। लेकिन इन सब का भाईजान पर कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। सलमान खान के एक के बाद एक नए वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें भाईजान स्वैग भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी बीच सलमान खान का एक दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने फैन को दिया गिफ्ट

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस मुलाकात के दौरान अपने फैन को एक साइकिल गिफ्ट की। सलमान के साथ इस दौरान कई और भी बच्चे नजर आए। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भाईजान की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सलमान खान की ये दिल जीतने वाले वीडियो

दिल के 'सिकंदर' है आप

सलमान खान के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए सलमान खान को दिल का सिकंदर कहा, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप सच्चे हीरे है। इसके अलावा भी और भी यूजर्स सलमान खान की वीडियो पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। सलमान खान के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article